कोल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में मदरसे में हाफिज ने छात्र को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत की
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 बिस्मिल्लाह कॉलोनी में मदरसे में हाफिज के द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हाफिज के द्वारा छात्र को इतना पीटा गया की छात्रा के मुंह में टांके आए हैं जबकि शरीर पर डंडे से पीटने के निशान बने हुए हैं। छात्र ने अपने घर जाकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।