जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव ,आईएएस जी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में दिनांक 30.10.2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के पालन के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, शासकीय कार्यों के निष्पादन में सतर्कता बरतने, भ्रष्टाचार की रोकथाम तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यप्रणाली में ईमानदारी एवं जवाबदेही की भावना को सुदृढ़ करना तथा एक सतर्क, जिम्मेदार एवं नैतिक कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करना था। @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #censusindia #censusindia2027 #vigilanceawarenessweek2026
2.4k views | Madhya Pradesh, India | Oct 30, 2026