SDM रिंकू सिंह राही की वापसी की मांग तेज, जनता ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जालौन। पूर्व उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही के तबादले के बाद उनकी जालौन वापसी की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उन्हें दोबारा जालौन में तैनात करने की मांग की।
उन सभी का कहना है कि रिंकू सिंह राही के कार्यकाल में अवैध खनन, अतिक्रमण और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई हुई थी, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद ऐसे तत्व फिर सक्रिय हो गए हैं। लोगों का मानना है कि कानून-व्यवस्था और जनहित के कार्यों के लिए उनकी वापसी जरूरी है।
ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि अब यह देखना होगा कि प्रशासन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर क्या निर्णय लेता है।
वीडियो प्राप्त: पेज फॉलोवर और ज्ञापनकर्ता
Orai, Jalaun | Jul 2, 2026