Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
hardalive9039
हरदा में नेशनल हाईवे रोड पर सारा समान सहित सिर्फ 50 हजार ₹ में पूरी प्रापर्टी देना है ...? पता : नेशनल हाईवे रोड पर हरियाली बाजार के सामने हरदा से 4 किमी की दूरी पर हरदा अरोमा ग्रीन पूरा सेटअप देना है! कॉल : 7999477460 #harda #indore
Harda, Harda
| Nov 13, 2026
#harda
#indore
MORE NEWS
विभाग अब मदिरा उचित दर पर ही बेचेगा... ठेकदारों की तरह ज्यादा रेट संभवतः मुश्किल ? टिमरनी की शराब दुकानों की कमान और प्रबंध अब आबकारी विभाग के हाथों में.. खातेगांव शराब कांड के बाद अब आबकारी ही बेचेगा मदिरा ...! #harda #timarni khategao
Harda, Harda | Nov 13, 2026
🚨 **हरदा ब्रेकिंग न्यूज़** खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के बाद सील की गई टिमरनी और रहटगांव की शराब दुकानें फिर से खुल गई हैं। 🍾 आबकारी विभाग ने अपने नियंत्रण में लेकर दोनों दुकानों का संचालन शुरू कराया। अब विभागीय निगरानी में होगा संचालन। #HardaNews #Timarni #Rahatgaon #BreakingNews #AnokhaHarda
Harda, Harda | Nov 13, 2026
26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैराकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा- खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ा रही सरकार - राजधानी भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में हो रही चैंपियनशिप - हर विधानसभा में स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार कर रही राज्य सरकार - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन कर रहा देश भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल के तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा स्विमर्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित कई जन-प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो पैरा ओलिंपिक में भारत को 4 पदक मिले थे। उसके बाद टोक्यो पैरा ओलिंपिक में पदकों की संख्या चार गुना बढ़कर 20 हो गई। वर्ष 2024 के पैरा ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल अपने नाम किए थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि 2026 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 114 जीतकर भारत ने अद्भुत कीर्तिमान गढ़ा है। इसमें हमारे पैरा स्विमर्स के 11 पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ा रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में देश के 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा स्विमर्स शामिल हुए हैं। इनमें 100 महिला तैराक हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने खेल क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों की 11 अकादमी कार्यरत हैं। हमारे 32 खिलाड़ियों ने इसी वर्ष एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 12 मेडल जीते हैं, जिसमें दो 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं। मध्यप्रदेश सरकार अपने खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ाने के लिए हर विधानसभा में बेहतर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। देश-दुनिया को आकर्षित करता है मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2020 से लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों, कोच एवं प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन दिया गया है। भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है। क्याकिंग, केनोइंग और रोइंग के बाद अब सेलिंग की प्रतियोगिता भी बड़ी झील में हुई थी। बरखेड़ा नाथू के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एशियन हॉकी का बड़ा आयोजन प्रदेश को गौरवान्वित करेगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों की संख्या बढ़ती चली जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और खानपान के लिए देश-दुनिया को आकर्षित करता रहा है। हमारे जीवन का अहम आयाम है खेल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आयाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार सभी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का स्थान अब 17-18 से तीसरा हो गया है। भोपाल के पास बरखेड़ा नाथू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 19 नवंबर से पहली बार एशियम वुमेन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एशिया महाद्वीप के 6 देशों की टीमें शामिल होंगी। मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें पैरा स्पोर्ट्स के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
Harda, Harda | Nov 13, 2026
🚨 टिमरनी की शराब दुकानों की कमान अब आबकारी विभाग के हाथों में! खातेगांव में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला। नया ठेका होने तक आबकारी विभाग स्वयं करेगा शराब दुकानों का संचालन। 📍 टिमरनी | हरदा ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Anokha Harda के साथ। #Timarni #HardaNews #BreakingNews #MPNews #AnokhaHarda
Harda, Harda | Nov 13, 2026
दिग्विजय सिँह कमलनाथ सरकार पर तांडव करते थे #viral #shorts #short #reel #viralreels
Harda, Harda | Nov 13, 2026
सिराली नगर परिषद का विकास #viral #reels #short #viralvideos #reel
Harda, Harda | Nov 13, 2026
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 28 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राहुल शाह ने जारी की कार्यकारिणी, सात उपाध्यक्ष और दो महामंत्रियों सहित विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल शाह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज टेकाम, संभाग प्रभारी विक्रम आहाके, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह की अनुशंसा पर घोषित कार्यकारिणी में कुल 28 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में मोहनलाल सोलंकी, विष्णु ठाकुर, प्रताप बाबा मिलाला, मोतीलाल भुसारे, मुकेश ठाकुर और दिनेश इवने को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आनंद देवड़ा और रामजीवन जी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संतोष कलम, रामशंकर उइके, मान सिंह पंवार, रामनाथ कुमरे और शुभम इवने को मंत्री तथा राज ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष कलम को मीडिया प्रभारी, मोहित उइके को सह मीडिया प्रभारी, देवराज जी को कार्यालय मंत्री, उमेश राव को जिला आईटी प्रभारी और जितेंद्र काकोड़िया को जिला सह आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राहुल पांसे को जिला प्रशिक्षण प्रभारी, राजेश कलम को जिला सह प्रशिक्षण प्रभारी, बलराम सिंह सोलंकी को मन की बात प्रमुख, रामावतार उइके को मन की बात सह प्रमुख, दिलीप काजड़े को जिला लाभार्थी प्रभारी, रविंद्र ठाकुर को जिला लाभार्थी सह प्रभारी, पिरते सिंह को जिला नीति शोध प्रभारी और मुकेश पंवार को जिला नीति सह शोध प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष राहुल शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की है।
Harda, Harda | Nov 13, 2026
BJP नेताओ का बिस्तर गर्म नहीं किया तो मुझे नहीं मिला पद #viral #reels #short #viralvideos #reel
Harda, Harda | Nov 13, 2026