पीरो: आरा-सासाराम रेलखंड पर मिले महिला के शव की पहचान हुई, सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
Piro, Bhojpur | May 2, 2026 आरा-सासाराम रेलखंड के क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर मिली एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। मृतका की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहरी गांव निवासी स्वर्गीय दीनानाथ राम की पत्नी सनफ्ला देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।रिश्तेदार