खलीलाबाद: दुघरा गांव निवासी 36 वर्षीय महिला को छप्पर का बांस ठीक करते समय जहरीले सर्प ने काटा, हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी 36 वर्षीय महिला को गुरुवार की दोपहर छप्पर में लगे बांस को बांधने करने के दौरान जहरीले सर्प ने काट लिया जिस महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां महिला की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की सायं 5:00 बजे खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में शव का हुआ पोस्टमार्टम।