झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन पर बलिया सियालदह एक्सप्रेस से बरामद नाबालिग लड़की को रेल पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा
Jhajha, Jamui | Dec 18, 2024 यूपी राज्य के बलिया जिला अंतर्गत नौरंगा क्षेत्र से घर से नाराज होकर ट्रेन में अकेली यात्रा कर रही एक नाबालिक लड़की को झाझा रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने बरामद किया। रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बुधवार की शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ट्रेन के महिला बोगी में यात्रा कर रही अन्य महिला रेलयात्री ने जानकारी दिया तो उक्त लड़की को बरामद किया गया।