झाझा: झाझा के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेजा
Jhajha, Jamui | Dec 17, 2024 अलग-अलग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी को झाझा पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश जारी वारंट के तहत रजला से प्रमोद कुमार यादव, बरमसिया से राजू यादव, तेलियाडीह से टुकलाल रविदास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों वारंटी को मंगलवार की दोपहर 1 बजे मेडिकल जांच के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया।