झाझा: प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छापा पंचायत में लगाया गया शिविर, लोगों की सुनी गई समस्याएं
Jhajha, Jamui | Dec 17, 2024 जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा के दिशा निर्देश पर जमुई जिला में आयोजित हो रहे प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झाझा प्रखंड के छापा पंचायत में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे शिविर लगाया गया जो देर दोपहर तक संचालित किया गया। झाझा बीडीओ रविजी ने दोपहर 3 बजे बताया की आवास, राशनकार्ड, जमीन विवाद आदि समस्या शिविर में पहुंचा जिसमें 150 लोगों ने आवेदन देकर समस्याओं को रखा