झाझा: जर्जर भवन टूटने के आदेश के बाद रेफरल अस्पताल झाझा में दो दिनों तक एक्सरे कार्य रहेगा बाधित, मरीजों को होगी परेशानी
Jhajha, Jamui | Dec 17, 2024 रेफरल अस्पताल झाझा में अगले दो दिनों तक एक्सरे की सुविधा से मरीजों को वंचित होना पड़ेगा जिससे मरीजों के सामने परेशानी बढ़ जाएगी। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि 5 करोड़ 75 लाख की लागत से 30 शल्या वाले नया अस्पताल बनेगा। इसलिए जर्जर हो चुके रेफरल अस्पताल के पुराने भवन को तोड़ा जाएगा।