विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड में भक्तिभाव से विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा, नम आँखों से माँ दुर्गा को विदाई
विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड में भक्तिभाव से मनाया जा रहा विजयादशमी। विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड का कोना-कोना शक्ति की आराधना और भक्ति के महासागर में गोते लगा रहा है। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व मंगलवार को यहाँ अभूतपूर्व उल्लास, अनुशासन और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया जा रहा है।