बस्तर में सेवा, सहभागिता और संकल्प का एक माह।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा, सुशासन और समर्पण भाव को समर्पित सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
अभियान का आगाज 17 सितंबर को शाम 7 बजे सिरहासार चौक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा, जहां सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 🪔
इसके साथ 25 चयनित गांवों में दीप प्रज्वलन, 760 पौधों का रोपण, स्वैच्छिक रक्तदान, ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक, बच्चों के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताएं, 25 दिनों का स्वच्छता अभियान और ‘आंगन का उत्सव’ जैसी गतिविधियां होंगी।
बस्तर की सामूहिक भागीदारी से सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास।
Bastar, Chhattisgarh | Sep 9, 2026