बेगूसराय: बेगूसराय में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावह तस्वीर कैद हुई है।घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला रोड के समीप की है।