बलरामपुर: उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों से की अपील
30 जनवरी दोपहर 12:00 बजे उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन नहीं है उन्हें किसान सम्मन निधि के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने 31 जनवरी 2025 तक सभी किसानों से अपने फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की, कहा कि सभी किसान जन सेवा केंद्र के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।