मड़ियाहू: गोरापट्टी गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
जौनपुर के बरसठी विकास खंड के गोरापट्टी गांव में 55 वर्षीय मानसिंह चौहान ने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मानसिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। घटना से परिवार के लोगों