झांसी: हंसारी में देसी शराब की दुकान के सामने हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Feb 3, 2025 झांसी के हंसारी में देसी शराब की दुकान के सामने दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, यह कहा सुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा मामला सोमवार समय करीब शाम 4:30 बजे का है। जहां देसी शराब की दुकान के सामने दो लोगों के बीच हाथापाई होती हुई दिखाई दे रही है।