झांसी: निर्माण कार्य की गुणवत्ता विहीन पाए जाने पर ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड: जिलाधिकारी अविनाश कुमार
Jhansi, Jhansi | Feb 3, 2025 जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन सभागार में ₹50 लाख एवं उससे अधिक लागत की परियोजनाओं का सत्यापन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाएं एवं 50 लाख से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी एवं टेक्निकल अधिकारियों से कहा कि बनायी गई डीपीआर के अनुसार ही कार्यों का निरीक्षण किया जाए।