रमज़ान के पवित्र महीने के पहले जुमे की नमाज गिरिडीह में पूरी अकीदतो एहतराम के साथ शुक्रवार को डेढ़ बजे संपन्न हुआ। सुबह से ही शहर के स्टेशन रोड, भंडारीडीह सहित अन्य मस्जिदों और इबादतगाहों—में नमाजियों का तांता लगा रहा। नमाज के समय भीड़ इतनी अधिक रही कि कई जगहों पर मस्जिद परिसरों के बाहर सड़क पर सफें बिछाकर नमाज अदा की गई।