बिहार में कक्षा 6 से 8 तक शिक्षकों की नई व्यवस्था लागू होगी।
हर कक्षा के लिए कम से कम एक शिक्षक की अनिवार्यता तय की गई। विज्ञान-गणित, सामाजिक अध्ययन और भाषा विषय के लिए अलग-अलग शिक्षक होंगे। 105 से 140 छात्र होने पर एक अतिरिक्त अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति होगी। 140 से 175 छात्र संख्या होने पर एक अतिरिक्त शिक्षक दिया जाएगा। अतिरिक्त शिक्षक संस्कृत या उर्दू विषय के होंगे। 175 से अधिक छात्र संख्या पर आवश्यकता के अनुसार और शिक्षक मिलेंगे। कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 को शिक्षक निर्धारण में अलग शैक्षणिक इकाई माना जाएगा। प्रारंभिक विद्यालय में प्रशासनिक रूप से एक ही प्रधानाध्यापक रहेगा। शिक्षा विभाग के सचिव ने नए शिक्षक निर्धारण मानक को मंजूरी दे दी है।
#Bihar
Fatehpur, Gaya | Jun 22, 2026