गुन्नौर: तहसील गुन्नौर के अलग-अलग हाईस्कूल और इंटर कॉलेज के चार छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में पाया स्थान
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज गुरुवार शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होने के बाद तहसील गुन्नौर में जश्न का माहौल है। इंटर में जिले की मेरिट लिस्ट में ओम श्री शिव इंटर कॉलेज जयरामनगर कि छात्रा मोनिका यादव ने 91.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।