कुरई: खबासा-टूरिया मार्ग पर रात में टहलता दिखा टाइगर, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Apr 27, 2026 सिवनी के कुरई क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में सड़क पर बाघ चहलकदमी करता नजर आया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को खबासा-टूरिया मार्ग पर देर रात एक बाघ जंगल से निकल कर सड़क पर आ गया और काफी देर तक इधर-उधर टहलता रहा।