सांगोद: सांगोद के लोढ़ाहेड़ा गांव में JCB पलटने से एक युवक की दबकर हुई मौत, चालक का इलाज जारी
Sangod, Kota | Jul 30, 2026 सांगोद में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां जेसीबी पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सांगोद के लोढ़ाहेड़ा गांव में गुरुवार को प्रातः 11बजे जेसीबी से चल रहे काम के दौरान हुआ,काम के बीच अचानक जेसीबी असंतुलित होकर पलट गई।