इकौना: सुविखा क्षेत्र में कोर्ट में चल रहे जमीन के मामले में कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने रिवाल्वर से की हवाई फायरिंग, जांच जारी
कोर्ट में चल रहे जमीन के मामले को लेकर सुविखा क्षेत्र में उसी जमीन पर बीते मंगलवार दबंग कब्जा करने गए थे, वहीं पीड़ित पक्ष के द्वारा मना करने पर दबंगों ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिवाल्वर समेत ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है। जबकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।