इकौना: बलरामपुर जिले की छात्रा पर स्कूल जाते समय हुआ जानलेवा हमला, CHC इकौना में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित किया
बलरामपुर मे साइकिल से विद्यालय जाने के लिए निकली छात्रा पर गाँव के ही एक लडके ने रास्ते में हमला कर दिया।वहीं गंभीर हालत मे छात्रा को परिजन श्रावस्ती के इकौना सीएचसी लाये।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना पर पहुंची बलरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही बलरामपुर की पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।