धनौरा: गजरौला में कमरे में मिला पेंटर का शव, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार मोहल्ला बसंत विहार निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र मोहित पेंटिंग का कार्य करता था। शुक्रवार को उसका शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई।