पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहे शामिल
राजद कार्यालय में मंगलवार को दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे तेजस्वी यादव ने जयंती समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए दानवीर भामाशाह को याद करते हुए कहा की दानवीर भामाशाह ने स्वाभिमान की लड़ाई में महाराणा प्रताप को सहयोग दिया था।