पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री नित्यानंद राय ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, कहा- आतंकवादियों और उनके आकाओं को लगी है मिर्ची
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट संदेश से आतंकवादी और आतंकवादियों के आकाओं को मिर्ची लगी है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि इस वक्त पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।