जमुई: इंसानियत की मिसाल, दो युवकों ने तड़पते वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, बची जान
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 जमुई के महिसौड़ी चौक के समीप मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक वृद्ध घायल अवस्था में पड़ा था। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन अगहरा से आए सनोज कुमार और भरत कुमार ने इंसानियत दिखाते हुए वृद्ध को सदर अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। चिकित्सक नवीनचंद्र गुप्ता ने बताया कि देर होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।