बक्सर: बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई, कुल 17 मामलों की हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने गुरुवार को लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 17 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 16 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत अपील से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। 16 लोक शिकायत अधिकार निवारण मामलों में से 03 मामलों का निष्पादन डीएम द्वारा किया गया।