बक्सर: बक्सर उपभोक्ता आयोग के आदेश पर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने 1 लाख 15 हजार 141 रुपए का उपभोक्ता को किया भुगतान.
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने उपभोक्ता आयोग द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करते हुए परिवादी धर्मेंद्र कुमार दुबे को 115141 रुपए का चेक का भुगतान कर दिया. सेवानिवृत न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग वेद प्रकाश सिंह ने परिवादी को चेक प्रदान किया.परिवादी की पत्नी को पहले से हाइपरटेंशन से पीड़ित होने का हवाला दे इलाज के बीमा राशि का भुगतान नहीं किया था.