बक्सर: राग, रंग व प्रेम का प्रतीक है होली, भाईचारे के साथ मनाएं : धनसोई में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 होली राग, रंग व प्रेम का प्रतीक है। इसे प्रेम के साथ, भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उक्त बातें गुरूवार को जिले के धनसोई में आयोजित होली मिलन महोत्सव में बिहार सरकार के पुर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कही। उन्होने कहा कि होली मिलन समारोह का आयोजन समाज मे समरसता, भाईचारा व प्रेम को बढ़ाता है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।