बक्सर: किसानों के घर में घुसकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी करवाई : मनीष कुमार, एसपी, बक्सर
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 चौसा में थर्मल पावर प्लांट के प्रदर्शनकारी किसानों के घरों में घुसकर लाठी चार्ज करने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी मनीष कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है और कहा है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालोंको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों ना हो.