जमुई: फुट ओवर ब्रिज की रंगाई के दौरान झाझा रेलवे स्टेशन पर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | May 24, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम करीब 4:00बजे फुट ओवर ब्रिज की रंगाई के दौरान एक मजदूर हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर माल गाड़ी के ऊपर गिर गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट मिडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन में भगदड़ मच गई अफरा- तफरी का माहौल बन गया।