बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सागड़ोद में 65 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट, मावा मिठाई का सैंपल लिया गया
खाद्य सुरक्षा जांच दल ने शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के सागड़ोद गांव में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।जांच के दौरान दिलावर खान किराणा स्टोर पर विभिन्न ब्रांड की करीब 65 लीटर अवधिपार (एक्सपायरी) कोल्डड्रिंक पाई गई, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।इसके साथ ही, दल ने कुपड़ा स्थित भेरूनाथ कचोरी एवं मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई का सेंपल लिया गया।