कुर्था: कुर्था के निरंजन बीघा में विधायक पप्पू वर्मा ने इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का उद्घाटन किया
Kurtha, Arwal | Jul 26, 2026 कुर्था प्रखंड के निरंजन बीघा में रविवार को दोपहर 3:00 बजे विधायक पप्पू वर्मा ने इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समय को देखते हुए सभी लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक जैसे वाहनों का उपयोग करना होगा। क्योंकि इससे वातावरण स्वच्छ रहता है।