चकरनगर: घर से काम पर जाने की कहकर निकला 30 वर्षीय युवक लापता, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरेछा में एक शादीशुदा 30 वर्षिय युवक लापता हो गया।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा जीतू कठेरिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मजदूरी का काम करता था। रोज की भांति काम पर जाने की कहकर 24 जुलाई को घर से निकला था। तब से लापता चल रहा है।