#तीन_आरोपी_दबोचे_गए..
भरतपुर। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में फायरिंग मामले का 72 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने 25-25 हजार रुपए के इनामी बदमाश अभिषेक पुत्र रामकुमार निवासी घड़ी जोनावद, जिला आगरा और सचिन पुत्र कमला निवासी मनसुखपुरा, जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीसरे आरोपी लुक्का उर्फ मन्नू उर्फ प्रद्युम्न की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है।