#वीर_सपूत_को_अंतिम_विदाई..
भरतपुर। आगरा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात भरतपुर के बेटे आकाश चाहर ने गुरुवार रात को वि*षाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 27 वर्षीय आकाश की हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी उनको अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी। शुक्रवार को भरतपुर के नई मंडी मोक्षधाम में गमगीन माहौल के बीच सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और भारी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरतपुर के अनिरुद्ध नगर निवासी अजीत चाहर के इकलौते बेटे आकाश चाहर की आंख में दिक्कत हो गई थी। दो महीने से इलाज चल रहा था। इससे आकाश तनाव में थे। गुरुवार को आकाश छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी करने के बाद शाम को क्वार्टर पर पहुंचे और विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर साथी कर्मचारियों ने पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां गुरुवार रात एक बजे इलाज के दौरान आकाश की मृत्यु हो गई। आकाश की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी लक्ष्मी भरतपुर के डिग्री कालेज में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। वह अपने पीछे 11 माह की बेटी भव्या को छोड़ गए हैं।