करछना: गढ़वा कला गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने होटल की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर सामान किया क्षतिग्रस्त
करछना थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव के सामने रविवार रात 2 बजे करीब एक ट्रक चालक मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे से होते हुए प्रयागराज की ओर जा रहा था। गढ़वा कला गांव के सामने पहुंचते ही चालक अनियंत्रित होकर एक होटल की दीवार तोड़ते हुए ट्रक लेकर अंदर घुस गया। ट्रक को होटल में घुसता देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मास गई। शुक्र रहा की कोई हताहत नहीं हुई।