करछना: लोहदी निबैया गांव के सामने बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के लोहदी निबैया गांव के सामने रविवार रात 9 बजे करीब तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक हथसरा गांव निवासी रमाशंकर पटेल पुत्र इंदल घायल हो गया। घर वाले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गए डॉक्टर ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया। जिले के अस्पताल पहुंचने पर वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।