करछना: बंधा रोड पर स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान 3 महीने के बच्चे की हुई मौत
घटना प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के नए पुल के नीचे बंधा रोड की है,जहां पर बीते कल रविवार की देर रात स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी,जबकि बाइक पर 3 माह के बच्चे के साथ कुल चार लोग सवार थे,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,आज सोमवार की देर शाम को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।