करछना: खाई गांव में घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी चोरों ने चुरा ली, पुलिस जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गांव निवासी मंगल पासी सोमवार को घर के सामने ट्रैक्टर खड़ी कर देर रात होने पर घर के अंदर सो गए थे। उसी दरमियान अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरी खोल कर उठा ले गए। मंगलवार सुबह 5 बजे करीब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुट गई है।