10 सितंबर को रांची पहुंचेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 11 सितंबर को मोरहाबादी से बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक होगी पदयात्रा
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार का समापन 11 सितंबर को रांची में होगी. यात्रा 10 सितंबर को राजधानी रांची पहुंचेगी. यात्रा के अंतिम चरण को लेकर मंगलवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रेस वार्ता आयोजित की गई.
जिसमें बताया गया कि 11 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्यभर से छात्रों और समर्थकों का जुटान होगा.भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का स्वागत किया जाएगा. इसके बाद मोरहाबादी मैदान से बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर (डिस्लरी पुल) तक पदयात्रा निकाली जाएगी. भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा.
#Ranchi #Jpsc #Jssc #Jharkhand #thenewspost