कांके: हिंदपीढ़ी में फल के कैरेट गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास अफरा-तफरी मची
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2026 हिंदपीढ़ी में फल के कैरेट गोदाम में सोमवार की रात करीब दस बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटों और धुएं के गुबार उठने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा दिया।