मंझनपुर: मंझनपुर में जनसुनवाई में गूंजीं पीड़ितों की समस्याएं, जिप अध्यक्ष पति ने अधिकारियों से कई मामलों का निस्तारण कराया
मंझनपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जितेंद्र सोनकर ने जनसुनवाई कर जिले भर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पीड़ितों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। इस दौरान जितेंद्र सोनकर ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर तत्काल समाधान कराया।