लखीसराय: महिसोना गांव में हुई मारपीट, एक घायल, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
महिसोना गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी देते हुए घायल राम पासवान ने बताया कि मैं देर रात बिजली का कार्य कर वापस अपना घर लौट रहा था। तभी महिसोना मुसहरी के समीप शराब के नशे में नाच रहे लोगों ने रास्ते से हटने की बात को लेकर आक्रोषित हो पुलिस के सामने मारपीट की है