खलीलाबाद: बखिरा पुलिस ने 10 गुंडा एक्ट के जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिला बदर होने के बाद वह छुपकर कर रहा था निवास
एसपी के निर्देश पर बखिरा थाने की पुलिस ने 10 गुंडा एक्ट जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बताते चलें कि अभियुक्त जिला बदर होने के बाद भी लुक छिपकर जनपद में निवास कर रहा था। मुखबिर की खास सूचना पर मंगलवार दोपहर2:00 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पंचम निषाद पुत्र स्व0 मोती उर्फ मोतीलाल निवासी लेडुआ महुआ के रूप में हुई है।