महेशपुर: पाकुड़ में छठ पर्व से पहले मांस-मछली की दुकानें 14-15 नवंबर को बंद
पाकुड़ प्रशासन ने छठ महापर्व के चलते 14 और 15 नवंबर को मछली, मुर्गा और मीट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश केवल पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में लागू होगा और 16 नवंबर को सुबह 9 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।