सादाबाद: कूपा में घरेलू विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, डॉक्टरों ने किया रेफर
कूपा में घरेलू विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के समय किशोरी की मां खेत पर गई हुई थी। जब वह खेत से घर लौटीं तो उन्हें पता चला कि घरेलू विवाद के बाद उनकी बेटी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है।