सिराथू: टीम के साथ भरवारी पहुंचे डीआरएम ने रेलवे फाटक का किया निरीक्षण, दोनों ओर लगी भीड़ की कार्रवाई की फोटोग्राफी
प्रयागराज रेलवे मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल बुधवार रात कानपुर से प्रयाग जाने के दौरान भरवारी में रुके थे।भरवारी रेलवे क्रॉसिंग को दिल्ली हावड़ा रूट का सबसे व्यस्त क्रॉसिंग में शुमार होता है।डीआरएम स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से रेलवे के अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे थे। यहां की समस्याओं को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जमा भीड़ की फोटोग्राफी करवाई है।